Rajouri: नशा तस्करों की खैर नहीं! पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ तस्कर दबोचा
Tuesday, Feb 10, 2026-02:59 PM (IST)
राजौरी (शिवम): राजौरी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मंजाकोट पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, मंजाकोट क्षेत्र में नियमित नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने आफताब अहमद पुत्र सिकंदर खान, निवासी मंगलनार, तहसील मंजाकोट को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 14 ग्राम चरस जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने उसके पास से 60 प्रेगाबालिन कैप्सूल (साइकोट्रोपिक पदार्थ) भी जब्त किए।
मौके पर ही पुलिस ने नशीले पदार्थों को कब्जे में लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस मामले में थाना मंजाकोट में एफआईआर नंबर 10/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/21/22 में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।
जिला पुलिस राजौरी ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कार्यों में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
