तपती गर्मी में स्कूल जा रहे बच्चे परेशान, School Timings को लेकर उठी मांग
Wednesday, May 20, 2026-11:12 AM (IST)
अखनूर(रोहित मिश्रा): जम्मू संभाग में गर्मी ने इस बार मई महीने में ही जून-जुलाई जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। सुबह से ही सूरज आग उगलता नजर आ रहा है और दोपहर होते-होते तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा परेशानी छोटे स्कूली बच्चों को हो रही है, जो तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच स्कूल जाने को मजबूर हैं। अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में तुरंत बदलाव किया जाए, ताकि सुबह जल्दी छुट्टी हो सके और बच्चे लू की चपेट में आने से बच सकें। प्रशासन और शिक्षा विभाग से लोगों ने अपील की है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल टाइमिंग में बदलाव कर बच्चों और शिक्षकों को राहत दी जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
