जम्मू में सड़क किनारे मिला युवक का श/व, इलाके में फैली सनसनी
Friday, Feb 13, 2026-03:11 PM (IST)
जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में अखनूर रोड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव शक्ति नगर क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक पिछले कई दिनों से शक्ति नगर की सड़कों के आसपास रह रहा था। पुलिस के अनुसार वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
