जल्द शुरू होने जा रही Amarnath Yatra, राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे DC रामबन
Saturday, May 09, 2026-03:56 PM (IST)
रामबन(बिलाल वानी): वार्षिक अमरनाथ यात्रा जल्द शुरू होने जा रही है। ऐसे में अधिकारी समय-समय पर तैयारियों का जायजा लेते रहते हैं। ऐसे ही आज रामबन में डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इलियास खान ने श्री अमरनाथ यात्रा और मानसून के मौसम की तैयारियों के मद्देनजर, रामबन-बनिहाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर के साथ SSP रामबन अरुण गुप्ता, SSP NHW आदिल हमीद और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले चल रहे वायाडक्ट और सुरंग के कार्यों को पूरा कर लें, ताकि राजमार्ग पर यातायात की सुचारू और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
