श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में लगी भक्तों की भीड़, भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर मांगी मनोकामनाएं

Monday, Aug 05, 2024-06:32 PM (IST)

पुंछ ( धनुज शर्मा ) :  जिले की मंडी तहसील में स्थित भगवान भोलेनाथ के प्राचीन धाम श्री बूढ़ा अमरनाथ में आज सावन के तीसरे सोमवार को भी शिव भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भगवान भोलेनाथ के पवित्र स्वयंशंभू शिवलिंग का जला अभिषेक, दर्शन पूजन कर मनोकामना मांग रहे थे।

ये भी पढे़ंः Breaking News: लोगों के लिए बड़ी राहत, खुल गया ये National Highway

गौरतलब है कि श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के पूजन का काफी महत्व माना जाता है। ऐसे में पुंछ जिले में स्थित भगवान भोलेनाथ के इस प्राचीन देवस्थान श्री बूढ़ा अमरनाथ जहां लंका नरेश महाराजा रावण के दादा ने महाऋषी पुलस्त्य ने तप कर भगवान भोलेनाथ को यहां साक्षात प्रकट किया था। इस स्थान पर श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में जिले और बाहरी क्षेत्र से शिव भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन को आते हैं।

ये भी पढ़ेंः Breaking News: Handwara में दर्दनाक हादसा, घाटी में मची चीख-पुकार...


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News