Jammu में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर खोला मोर्चा
Friday, May 15, 2026-04:37 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों में लगातार हो रहे इजाफे को लेकर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने आज जम्मू की सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने और आम जनता को परेशान करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता रमन भल्ला, जोगेश सैनी समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पेट्रोल-डीजल की कीमतें तुरंत कम करने की मांग की।
कांग्रेस नेता रमन भल्ला ने कहा कि ईरान युद्ध की आड़ में सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ा रही है। महंगाई से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सब्जी से लेकर हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार तुरंत दाम वापस ले। जोगेश सैनी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
