National Highway पर गड्ढा बना हादसे की वजह, सवारियों से भरी बस सड़क से नीचे उतरी
Wednesday, May 13, 2026-11:31 AM (IST)
बड़ी ब्राह्मणा(अजय): जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी ब्राह्मणा के मुख्य चौक के पास तड़के सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान बने गड्ढे को पार करते हुए सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची और सभी सवारियां सुरक्षित बाहर निकल आईं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कमी और जगह-जगह बने गहरे गड्ढे लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने चालक की लापरवाही को भी हादसे की वजह बताया।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर जिम्मेदार कौन है - लापरवाह ड्राइवर या फिर नेशनल हाईवे की बदहाल और असुरक्षित व्यवस्था? स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और निर्माण स्थल पर उचित संकेतक लगाने की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
