विद्यार्थियों के लिए Good News, CBSE समेत अन्य बोर्ड के छात्रों को JKBOSE में एडमिशन की मंजूरी

Sunday, Apr 05, 2026-12:15 PM (IST)

जम्मू (विक्की): जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जे.के.बी.ओ.एस.ई) ने सी.बी.एस.ई तथा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों के छात्रों को अपने संबद्ध स्कूलों में दाखिला लेने की अनुमति प्रदान कर दी है। हाल ही में जारी अधिसूचना के अनुसार यह सुविधा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए लागू होगी।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, वे छात्र जिन्होंने कक्षा 9वीं, 10वीं या 11वीं की परीक्षा पास की है या उसमें शामिल हुए हैं, वे क्रमशः 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं में जे.के.बी.ओ.एस.ई से संबद्ध संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं। ऐसे सभी प्रवेश प्रोविजनल (अस्थायी) आधार पर होंगे।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बाद में इन दाखिलों को संबंधित रजिस्ट्रेशन सैक्शन (जम्मू/कश्मीर डिवीजन) और जे.के.बी.ओ.एस.ई के शाखा कार्यालयों द्वारा नियमित किया जाएगा। इसके लिए छात्रों को अपने पूर्व बोर्ड के पास प्रमाणपत्र, अन्य आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि यदि कोई छात्र पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करता या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहता है, तो उसका अस्थायी दाखिला स्वतः निरस्त माना जाएगा।

इसके अलावा, स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों से एक लिखित अंडरटेकिंग लें, जिसमें यह उल्लेख हो कि यदि छात्र क्वालिफाइंग परीक्षा में असफल रहता है तो उसका प्रोविजनल एडमिशन रद्द किया जा सकता है और इस पर उसे कोई आपत्ति नहीं होगी। बोर्ड के अनुसार, पात्रता सह माइग्रेशन श्रेणी के तहत दाखिले की प्रक्रिया 21 मई 2026 तक जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


News Editor

Kalash

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News