जम्मू में CBI की सख्त कार्रवाई, हेड कॉन्स्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Thursday, Feb 19, 2026-10:24 PM (IST)
जम्मू (रोशनी): जम्मू-कश्मीर के जम्मू में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने पुलिस स्टेशन घरोटा में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी से मौके पर ही रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान उसके पुराने मामलों और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी।
इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सीबीआई की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे, जिससे आम जनता का भरोसा मजबूत होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
