Udhampur: नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस सख्त, 2 गिरफ्तार
Thursday, Feb 12, 2026-02:39 PM (IST)
ऊधमपुर (दीपक) : ऊधमपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने निरंतर अभियान के तहत, रेंबल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में 2 मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है। रेंबल थाने की पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका जिसमें एक व्यक्ति यात्रा कर रहा था। चेकिंग के दौरान उस व्यक्ति ने अपनी पहचान मोमिन हुसैन पुत्र मोहम्मद असगर सोफी निवासी पट्टन, बारामूला के रूप में बताई। उसकी निजी तलाशी में उसके पास से 10.48 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।
तदनुसार, थाना रेंबल में एफआईआर संख्या 34/2026 अंडर सेक्शन 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
वहीं एक अन्य मामले में रेंबल थाने की गश्ती टीम जीरो मोड़, रेंबल के पास ड्यूटी पर थी, तभी पुलिस दल ने फ्लाटा से गढ़ी की ओर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस वाहन को देखकर वह व्यक्ति वापस मुड़ने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। उसने अपनी पहचान अश्विनी शर्मा पुत्र केवल कृष्ण शर्मा निवासी जिब मजालता, ऊधमपुर के रूप में बताई। उसकी तलाशी के दौरान, उसके पास से 3 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।
इस संबंध में, थाना रेंबल में एफआईआर संख्या 33/2026 अंडर सेक्शन 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
