Jammu में इस खतरनाक बीमारी के बढ़े मामले, स्वास्थ्य विभाग ने किया Alert!

Friday, Oct 03, 2025-02:15 PM (IST)

जम्मू ( सतीश ) :  स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व पी.एच.ई. विभाग ने डेंगू, मलेरिया व अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए कमर कस ली है। बरसात के बाद मौसम का मिजाज गर्म चल है जिसके चलते मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। इन मच्छरों से डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया इत्यादि रोग पनपने का अंदेशा हमेशा बना रहा है।

स्वास्थ्य विभाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरबख्श सिंह का दावा है कि जम्मू संभाग में सभी बीमारियों को लेकर किसी भी प्रकार की कोई चिंता की बात नहीं है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने पर्याप्त प्रबंध किए हुए हैं।

वहीं स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम संवेदनशील क्षेत्रों में मच्छरों को समाप्त करने के लिए फॉगिंग व स्प्रे कर रहे हैं। एक पी.एच.ई. अधिकारी ने बताया कि बाढ़ के बाद जम्मू में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो गई है और विभाग साफ पानी के लिए सभी उचित प्रबंध किए हुए है ताकि टायफाइल व अन्य जलजनित रोग न फैले।

प्रदेश में डेंगू के 1,142 मामले

डेंगू रोग की बात करें तो अब तक प्रदेश में 15,107 संदिग्ध मामलों की जांच की गई है जिसमें से केवल 1,142 मामलों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जम्मू जिले में सर्वाधिक 467 डेंगू के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसी प्रकार मलेरिया के जम्मू जिले में 107 मामलों की पुष्टि हुई है।

स्टेट मलेरियालॉजिस्ट डॉ. डी.जे. रैना ने कहा कि अवकाश होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर आज भी शहर में डेंगू को रोकने के लिए सभी उचित उपाय किए। उन्होंने कहा कि डेंगू के टेस्ट की सुविधा राजकीय मैडीकल कालेज, सुपर स्पैशलिटी अस्पताल, शालामार स्थित एस.एम.जी.एस. अस्पताल, गांधीनगर अस्पताल व सरवाल अस्पताल के अलावा सभी जिला अस्पतालों में उपलब्ध है।

37 डेंगू के नए मामलों की पुष्टि

संभाग में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार जब तक तापमान 20-25 डिग्री सैल्सियस से नीचे दर्ज नहीं होता तब तक डेंगू के मच्छरों से राहत नहीं मिलेगी। संभाग में अब तक 1,109 डेंगू रोगियों की पुष्टि हो चुकी है। वीरवार को प्रदेश में 120 संदिग्धों के टैस्ट किए गए जिसमें से 37 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

इनमें 3 बच्चे, 26 पुरुष व 8 महिलाएं शामिल हैं। अब तक डेंगू के 467 मामले केवल जम्मू जिले से हैं, जबकि दूसरे नम्बर पर कठुआ जिला है जहां 338 मामलों की पुष्टि हो गई है। वहीं अब तक साम्बा में 95, ऊधमपुर से 106, रियासी से 23, राजौरी से 43, पुंछ से 12, डोडा से 14, रामबन से 10, किश्तवाड़ से 1, कश्मीर से 14 व 19 लोग बाहरी राज्यों के डेंगू से पीड़ित हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News