Jammu में कई घरों पर सख्त कार्रवाई, विभाग ने जारी की डेडलाइन
Sunday, Mar 29, 2026-02:59 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू में नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव और जल शक्ति विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अवैध पानी कनेक्शनों के खिलाफ विशेष ड्राइव चलाई जा रही है। इसी क्रम में ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की टीम ने सात से आठ अवैध पानी के कनेक्शन काट दिए है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये सभी कनेक्शन रजिस्टर्ड नहीं थे और इन्हें स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से लगाया गया था।
इन कनेक्शनों को चैक करने के दौरान टीम ने उन्हें तुरंत काट दिया। इस ड्राइव के तहत विभिन्न इलाकों में टीम नियमित रूप से जा रही है और अवैध कनेक्शनों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि जिनके पानी के बिल लंबे समय से लंबित हैं, वे 31 मार्च तक अपने बिल अवश्य क्लियर कर लें। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। यदि इस तारीख तक बिल नहीं भरे गए तो विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
