Alert! जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई गई सख्ती, जगह-जगह लगाए जा रहे विशेष नाके

Wednesday, Apr 08, 2026-02:00 PM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह) :  जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में हाल ही में कुछ सरकारी कर्मचारियों के आतंकियों से संबंध सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपराज्यपाल Manoj Sinha द्वारा संबंधित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जा रहा है।

इसी बीच, Jammu and Kashmir Police भी पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। आने वाले दिनों में Baisakhi का पर्व मनाया जाएगा, जिसके चलते जम्मू तवी के किनारे लगने वाले बैसाखी मेले को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इसी क्रम में आज जम्मू के Dogra Chowk पर पुलिस द्वारा विशेष नाका (चेकपोस्ट) लगाकर वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात चेक किए गए।

पुलिस ने वाहन चालकों से पूछताछ भी की, जिसमें उनके आने-जाने के स्थान की जानकारी ली गई। जिन लोगों के दस्तावेज पूरे और सही पाए गए, उन्हें आगे जाने की अनुमति दी गई, जबकि अधूरे कागजात वाले चालकों के चालान कर मामले माननीय न्यायालय को भेजे गए।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News