दोस्तों संग चिनाब दरिया में नहाने गया युवक डूबा, पुलिस कर रही तलाश

Monday, May 18, 2026-10:52 AM (IST)

अखनूर(किशोर): कस्बे के चिनाब दरिया में दोस्तों के साथ नहाते हुए एक युवक डूब गया। पुलिस को अब तक शव बरामद नहीं हुआ। पुलिस शव की तालाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को चिनाब दरिया के गांव ढागह अम्बारां के पास 3 दोस्त दरिया में नहा रहे थे, जिसमें एक युवक सौरभ कुमार (18) निवासी अम्बारां गहरे पानी में चले जाने पर डूब गया। हालांकि दोनों दोस्त दरिया से सुरक्षित बहार निकल गए। इस पर दोनों दोस्तों ने सौरभ कुमार को बचाने के लिए शोर मचाया, मगर तब तक सौरभ कुमार आंखों से अझल हो गया। सौरभ कुमार के डूबने की सूचना दोस्तों ने घर जा करके परिवार के सदस्यों को दी।

इस पर अखनूर पुलिस स्टेशन को सूचना दी। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया जिसमें अखनूर से ज्यौडियां, परगवाल, खौड क्षेत्र के चिनाब दरिया मे शव की तालाश की, मगर शव बरामद नहीं हुआ। अखनूर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News