Jammu Kashmir Alert : सिंध नदी से दूर रहें लोग, पुलिस ने जारी की चेतावनी

Tuesday, May 12, 2026-01:43 PM (IST)

जम्मू/श्रीनगर(रितेश): मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बहने वाली सिंध नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव को देखते हुए पुलिस ने लोगों, पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से नदी किनारों से दूर रहने की अपील की है ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नदी में पानी का बहाव काफी तेज है और कई जगह हालात खतरनाक बने हुए हैं। खास तौर पर युवाओं को नदी के संवेदनशील इलाकों के पास न जाने की सलाह दी गई है। पुलिस ने चेतावनी दी कि तेज बहाव किसी भी समय बड़ा हादसा बन सकता है।

एडवाइजरी में लोगों से नदी में नहाने, तैरने और सेल्फी लेने से बचने को कहा गया है, साथ ही अभिभावकों से भी अपने बच्चों पर नजर रखने और उन्हें नदी किनारे जाने से रोकने की अपील की गई है। पुलिस ने आम जनता से प्रशासन का सहयोग करने और सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सावधानी ही जान बचाने का सबसे बड़ा उपाय है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News