Big Breaking: सुमित जंडियाल उर्फ गटारू हत्याकांड, दिल्ली से पकड़े हत्यारों को Jammu लाई पुलिस
Monday, Feb 03, 2025-12:54 PM (IST)
जम्मू डेस्क ( तनवीर ) : पिछले दिनों जम्मू में गोली चलाकर गैंगस्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने दिल्ली के इंडिया गेट से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उन्हें जम्मू लाया जा रहा था। आज सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि पुलिस उन्हें जम्मू ले आई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष, मोही और अर्जुन के तौर पर हुई है। सूत्रों ने बताया है कि पुलिस ने आरोपियों को जम्मू के नोवाबाद पुलिस स्टेशन में रखा है।
ये भी पढ़ेंः Police की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, 3 गिरफ्तार
पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया था और इनको पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें बना कर अलग-अलग जगहों पर भेजा था, जिसमें एक टीम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये युवक स्थानीय अपराध गतिविधियों में शामिल थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here