Baramulla में खदान मालिकों और मजदूरों की हड़ताल जारी, Royalty विवाद पर अड़े

Tuesday, Aug 18, 2026-10:11 AM (IST)

बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला के द्रांगबल इलाके में पत्थर की खदान के मालिकों, टिप्पर मालिकों, ठेकेदारों और मजदूरों की हड़ताल लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी हितधारक रॉयल्टी तथा आवश्यक अनुमति से जुड़े मुद्दों का तत्काल समाधान करने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि खदान संचालन और निर्माण सामग्री की आवाजाही पर लंबे समय से जारी प्रतिबंधों के कारण उनकी रोजी-रोटी बुरी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि मजदूरों, वाहन मालिकों और ठेकेदारों को नियमित काम नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं।

हड़ताल कर रहे हितधारकों ने संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि उनकी मांगों पर जल्द से जल्द गौर किया जाए और कानूनी रूप से खदान तथा परिवहन गतिविधियों को दोबारा शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News