Baramulla में UAPA केस को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई जगहों पर की Raid
Thursday, Jul 09, 2026-10:32 AM (IST)
बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला पुलिस ने UAPA मामले में कई जगहों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार एफ.आई.आर. संख्या 43/2026 की चल रही जांच के सिलसिले में बारामूला पुलिस ने आज बारामूला के विभिन्न स्थानों पर समन्वित तलाशी अभियान चलाया। उक्त FIR गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 13 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3) के तहत थाना बारामूला में दर्ज है।
जानकारी के अनुसार यह तलाशी निम्नलिखित व्यक्तियों के आवासों पर की गई:
1. फराज अशरफ गोजरी पुत्र मोहम्मद अशरफ गोजरी निवासी इकबाल कॉलोनी, बारामूला
2. वसीम अली कर पुत्र अली मोहम्मद कर निवासी कानली बाग, बारामूला
3. तनवीर अहमद मीर उर्फ काका मीर पुत्र अब्दुल रशीद मीर निवासी तौहीद गंज, बारामूला, वर्तमान में गुलनार पार्क, आजाद गंज में रह रहे हैं।
4. वसीम हुसैन मीर पुत्र मोहम्मद हुसैन मीर निवासी ख्वाजाबाग जेट्टी, बारामूला
पुलिस ने तलाशी के दौरान 4 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद कर जब्त कर लिया। इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है ताकि मामले की जांच में आवश्यक तकनीकी साक्ष्य प्राप्त किए जा सकें।
पुलिस के अनुसार यह तलाशी अभियान कानून के सभी प्रावधानों का पालन करते हुए कार्यकारी मजिस्ट्रेटों तथा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित मामलों की निष्पक्ष, पेशेवर एवं पारदर्शी जांच के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
बारामूला पुलिस ने दोहराया कि वह निष्पक्ष एवं व्यापक जांच के लिए प्रतिबद्ध है और कानून के शासन को बनाए रखने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाती रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
