Baramulla में सड़क हादसा, BSF के कैस्पर वाहन से भिड़ा टिप्पर

Monday, May 18, 2026-10:35 AM (IST)

बारामूला(रेजवान मीर): उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में BSF की गाड़ी के साथ एक हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है।

जानकारी के अनुसार बारामूला के आजाद गंज इलाके में एक टिप्पर ने सड़क किनारे खड़े BSF के कैस्पर वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में टिप्पर चालक घायल हो गया। घायल चालक की पहचान जाविद अहमद कनाई निवासी खानोरा बारामूला के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News