जानलेवा गट्टू डोर पर प्रतिबंध बेअसर! Akhnoor में महिला का कटा हाथ
Monday, Aug 31, 2026-06:43 PM (IST)
अखनूर ( रोहित मिश्रा ) : अखनूर में चाइनीज डोर का आतंक देखने को मिला है जिसके बाद प्रतिबंधित और जानलेवा गट्टू डोर को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। गट्टू डोर की चपेट में आने से शिक्षा विभाग की कर्मचारी विजय लक्ष्मी का हाथ कट गया। जिसके बाद वार्ड नंबर-3 मियां मंडी निवासी विजय लक्ष्मी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके हाथ पर तीन टांके लगाए।
विजय लक्ष्मी के पुत्र अजीत सिंह के अनुसार, उनकी माता घर के गेट के भीतर जा रही थीं। इसी दौरान गट्टू डोर अचानक उनके हाथ में उलझ गई और हाथ कट गया। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अखनूर में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के आसपास हर वर्ष गट्टू डोर से लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इसे देखते हुए सिविल प्रशासन और पुलिस की ओर से दुकानों पर छापेमारी कर गट्टू डोर की बिक्री पर कार्रवाई की जाती थी। कई मामलों में डोर बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई।
स्थानीय निवासी गौरव शर्मा, विशाल शर्मा, विशाल संग्राल, अभिषेक वर्मा और शिव कुमार ने कहा कि गट्टू डोर पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री होना गंभीर विषय है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
