Jammu में घर की खुदाई दौरान मिला मोर्टार शैल, पुलिस और बम निरोधक दस्ता Alert
Tuesday, Nov 03, 2026-11:46 AM (IST)
पलांवाला(रोहित मिश्रा): पलांवाला सेक्टर के गड़ी मोहल्ला में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में खुदाई के दौरान पुराना मोर्टार शेल मिला। संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान जमीन के भीतर दबा पुराना मोर्टार शेल दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए इसकी सूचना पुलिस पोस्ट (पी.पी.) पलांवाला को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते (BDS) को भी सूचित किया गया।
मोर्टार शेल मिलने के बाद पुलिस द्वारा इलाके में सतर्कता बरती जा रही है तथा मामले की जांच की जा रही है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह मोर्टार शेल जमीन में कहां से और कितने समय पहले आया।
फिलहाल सबसे जरूरी है लोगों की सुरक्षा। प्रशासन की ओर से जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों को सलाह है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और उससे दूरी बनाए रखें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
