सेना का जवान हथियार की कर रहा था सफाई, अचानक गोली चलने से मची अफरा-तफरी

3/10/2024 6:16:33 PM

पुंछ (धनुज शर्मा): रविवार को जिले की मेंढर तहसील में भारत-पाक नियंत्रण रेखा स्थित मनकोट सेक्टर अचानाक गोली चलने से सेना का जवान घायल हो गया। हुआ यूं कि जवान अपने हथियार की सफाई कर रहा था कि उसी समय दुर्घटनावश गोली चल पड़ी जिसकी चपेट में आकर भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान की पहचान नायक सुरिंदरपाल सिंह के रूप में हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय सेना का उक्त जवान भारत-पाक नियंत्रण स्थित मनकोट सेक्टर के सोनावली क्षेत्र में अग्रिम चौकी पर तैनात था। रविवार को वह अपनी सर्विस रायफल को साफ कर रहा था इसी बीच अचानक चली गोली उसकी दाहिनी टांग में लग गई, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को फौरन अन्य सिपाहियों ने उपचार हेतु सैन्य अस्पताल पहुंचाया जहां पर उक्त का उपचार शुरु किया गया।

ये भी पढ़ेंः- पत्थरों की ओट में बनाया था आतंकी ठिकाना, सुरक्षा बलों ने किया भंडाफोड़, 7 IED बरामद


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News