Leh के पहाड़ों में सेना का Chopper Crash, मेजर जनरल सहित 3 अधिकारी थे मौजूद

Saturday, May 23, 2026-12:16 PM (IST)

लद्दाख(मीर आफताब): लेह के पास पहाड़ी इलाके में सेना के एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिली है। गनीमत रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं हेलीकॉप्टर क्रैश आखिर कैसे और किन कारणों से हुआ इसकी जांच चल रही है।

जानकारी देते मामले से जुड़े अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लेह के पास पहाड़ी इलाके तांगस्ते में सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार तीन सेना अधिकारी बाल-बाल बच गए। इस सिंगल-इंजन चॉपर को एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर उड़ा रहे थे, और उनके साथ यात्री के तौर पर 3 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मेजर जनरल सचिन मेहता मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि चॉपर में सवार तीनों लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने इस घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और कहा कि चॉपर क्रैश के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News