प्रेम प्रसंग की रंजिश में उजड़ा घर... 2 भाइयों की मौ*त से मां पर टूटा दुखों का पहाड़
Monday, May 11, 2026-07:26 PM (IST)
कठुआ (महाजन): जम्मू कश्मीर में 6 मई को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है जिसमें दो भाइयों पर हुए कातिलाना हमले के बाद आज दूसरे भाई ने भी दम तोड़ दिया है। गौरतलब है कि बड़े भाई की घटना वाले दिन ही मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा आरोपी को भी पकड़ा जा चुका है। बता दें कि वार्ड नंबर-10 में 6 मई को दिन-दिहाड़े हुए ब्लाइंड मर्डर मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक घटना में 18 वर्षीय नकुल सिंह पुत्र स्वर्गीय बलबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका छोटा भाई 16 वर्षीय निखिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा था, लेकिन आज निखिल सिंह ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
दोनों बेटों की मौत के बाद परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूट पड़ा है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मृतकों की मां ने रोते हुए कहा कि मैं पहले ही विधवा थी। मेरे ये दो बच्चे ही मेरा सहारा थे। अब मैं बिल्कुल अकेली हो गई हूं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हुई इस वारदात ने एक मां की पूरी दुनिया उजाड़ दी। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम को लेकर विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
