जम्मू में नशे के खिलाफ अभियान तेज, पुलिस ने हेरोइन समेत ड्रग पेडलर दबोचा

Wednesday, Feb 18, 2026-05:48 PM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जम्मू (ग्रामीण) पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चिनोर क्षेत्र के रायपुर चौक के पास नाका जांच के दौरान एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 8.01 ग्राम हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ की बरामदगी की।

जानकारी के अनुसार, पीपी चिनोर की पुलिस टीम इलाके में वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान बंटालाब की तरफ से आ रही स्कूटी नंबर JK08E-7316 को शक के आधार पर रोका गया। जांच के दौरान स्कूटी सवार ने अपनी पहचान अविनव गुप्ता पुत्र बिशन दत्त निवासी थाना बिलावर, हाल निवासी शीशा फैक्ट्री के पास, तोप शेरखानिया, जम्मू के रूप में बताई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 8.01 ग्राम हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ बरामद किए, जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना दोमाना में NDPS एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे की सप्लाई चेन के आगे-पीछे के लिंक का पता लगाने में जुटी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News