जम्मू पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के सौदागर, करीब 70 हजार नकदी समेत 3 दबोचे
Tuesday, Feb 03, 2026-09:45 PM (IST)
जम्मू (रितेश): जम्मू पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दोमाना क्षेत्र के नागबनी चौक पर नाका चेकिंग के दौरान तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9.09 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ 76,400 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस जांच के दौरान आरोपियों से हेरोइन के अलावा फॉइल पेपर और जली हुई मुद्रा भी बरामद हुई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे नशा तस्करी में संलिप्त थे। पुलिस ने नशा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार (JK14C/1100) को भी जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित केसर, गोकुल सिंह और दलजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अमित केसर पूछताछ के दौरान स्वयं को मीडिया कर्मी बता रहा था। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
