Amarnath यात्रियों का Akhnoor में भव्य स्वागत, कई पर्यटन स्थलों से होंगे रूबरू
Saturday, Jul 04, 2026-12:55 PM (IST)
अखनूर(रोहित मिश्रा): श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान RAAHI HOPE, यह एक स्लोगन का नाम प्रशासन द्वारा रखा गया है। इसके तहत जम्मू से अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए एक घंटे के बाद जम्मू से गाड़ी अखनूर में पहुंचेगी। इससे अखनूर के धार्मिक, ऐतिहासिक और संस्कृति पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।
इस दौरान जानकारी देते ए.डी.सी. जम्मू अनसूया जामवाल ने बताया कि अमरनाथ श्रद्धालुओं के लिए अखनूर में मेहमानों को जिया पोटा घाट, पांडव गुफा, प्राचीन बौद्ध स्थल, खुंगान देवता देव स्थान, कामेश्वर मंदिर (खाटू श्याम) सहित क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी। वहीं उन्होंने देश भर से आने वाले पर्यटकों को अखनूर आने का निमंत्रण दिया है।
उन्होंने इस दौरान जम्मू प्रशासन का आभार व्यक्त करते कहा कि ऐसे प्रयासों से अखनूर पर्यटन मानचित्र पर और हार्दिक मजबूत पहचान बनाएगा तथा स्थानीय पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू प्रशासन अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का स्वागत करते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
