Amarnath Yatra: पहले जत्थे ने किए पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन, भोले बाबा के लगे जयघोष

6/29/2024 6:43:03 PM

श्रीनगर/जम्मू : 4,603 श्रद्धालुओं ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित पवित्र हिम शिव लिंग के दर्शन किए हैं। इसके साथ ही 52 दिनों की वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच, श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था भी जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से गुफा मंदिर के लिए रवाना हो गया है। यात्रा 48 किलोमीटर ( किमी ) लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और 14 किमी लंबे बालटाल मार्ग से शुरू हुई।

ये भी पढे़ंः  Breaking News: Ladakh में बड़ा दर्दनाक हादसा, टैक अभ्यास में  JCO समेत 5 जवान शहीद

अधिकारियों ने बताया कि दोनों मार्गों पर श्रद्धालुओं के जत्थों को संबंधित उपायुक्तों तथा पुलिस एवं नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने रवाना किया। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, जिसमें पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों के हजारों सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग की ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। यात्रा 19 अगस्त को संपन्न होगी।

ये भी पढे़ं:  दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से फिर गुजरी Train,तेज रफ्तार रेलगाड़ी ने परीक्षण किया Pass

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि 1,881 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि दूसरे जत्थे में 427 महिलाएं और 294 साधु शामिल हैं। ये सभी कड़ी सुरक्षा के बीच 200 वाहनों के जरिए रवाना हुए। पहला जत्था 1,069 श्रद्धालुओं के साथ तड़के चार बजे बालटाल के लिए रवाना हुआ, जबकि दूसरा जत्था 812 श्रद्धालुओं के साथ इसके 30 मिनट बाद पहलगाम के लिए रवाना हुआ। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News