बारामूला–श्रीनगर नेशनल हाईवे पर Alert!, संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद ट्रैफिक हुआ ठप

Wednesday, Feb 18, 2026-11:11 AM (IST)

बारामूला (  रेजवान मीर ) :   बुधवार सुबह बारामूला–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरबल के पास एक संदिग्ध सूटकेस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने तुरंत हाईवे पर यातायात रोक दिया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो संदिग्ध वस्तु की गहन जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News