J&K: आतंकी मददगारों पर प्रशासन का सख्त Action, अदालत ने जारी किए ये आदेश

Sunday, Mar 08, 2026-07:52 PM (IST)

राजौरी (शिवम): राजौरी जिले के मंजाकोट क्षेत्र में पुलिस ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घोषित अपराधी की संपत्ति कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई थाना मंजाकोट पुलिस द्वारा कानून के तहत की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांव नैयका पंजग्राई, मंजाकोट निवासी शफीक अहमद पुत्र मोहम्मद रमजान मलिक को अदालत पहले ही घोषित अपराधी करार दे चुकी है। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए उसकी करीब 7 मरला जमीन को कुर्क कर लिया।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई अदालत द्वारा जारी आदेश के आधार पर की गई है। यह आदेश सीआरपीसी की धारा 88 (बीएनएसएस की धारा 85 के अनुरूप) के तहत जारी किया गया था, जिसके तहत आरोपी की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया।

पुलिस का कहना है कि जिले में आतंकी गतिविधियों और उनके मददगारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News