Jammu में अवैध कब्जों पर फिर Action, 20 से ज्यादा झुग्गियां हुईं ध्वस्त
Saturday, Oct 03, 2026-01:29 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के नरवाल में आसपास रह रहे अवैध रूप से रोहिंग्या की झुग्गियों में आज फिर प्रशासन की तरफ से पीला पंजा चलाया गया है। जम्मू के रहीम नगर में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान 20 से ज़्यादा झुग्गियां गिराई गईं। प्रशासन और पुलिस प्रशासन का साफ तौर पर चेतावनी दी है कि जिन्होंने भी वन विभाग की जमीन पर गैर-कानूनी तरीके से रोहिंग्या को रखा हुआ है, उन पर भी कार्रवाई जल्द होगी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस के आल्हा अधिकारी के साथ वन विभाग के और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
