जल शक्ति विभाग की कार्रवाई, बिल न भरने वालों पर लिया गया सख्त Action

Sunday, Mar 29, 2026-01:30 PM (IST)

राजौरी (शिवम) : जल शक्ति विभाग ने जिले में अवैध जल कनैक्शनों और लंबे समय से लंबित बिलों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत कई अवैध और बकाया बिलों वाले पानी के कनैक्शनों को तत्काल प्रभाव से काट दिया गया, जिससे भेड़ पालन विभाग सहित कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पिछले कई महीनों से ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की जा रही थी, जिन्होंने बिना अनुमति के जल कनेक्शन ले रखे थे या लंबे समय से जल शुल्क का भुगतान नहीं किया था। लगातार नोटिस जारी करने और चेतावनी देने के बावजूद जब संबंधित उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा नहीं कराई, तो विभाग ने कनैक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की।

कार्यकारी अभियंता इंजीनियर सुदेश भगत ने बताया कि जल शक्ति विभाग सार्वजनिक संसाधनों के संरक्षण और उनके न्यायसंगत उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

अभियान के दौरान भेड़ पालन विभाग का कनैक्शन भी बिल बकाया होने के कारण काटा गया। इसके अलावा कई दुकानों, संस्थानों और अन्य कमर्शियल इकाइयों के पानी कनैक्शन भी काटे गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब तक बकाया राशि जमा नहीं कराई जाएगी और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं होंगी, तब तक जल आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News