Rajouri : Highway पर घटा दर्दनाक हादसा, एक की मौ/त, कई घायल

Monday, Aug 17, 2026-05:14 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी में राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। इस दौरान हादसे में कुल 11 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार टंडवाल क्षेत्र में राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना घटी। इस हादसे मे कुल 11 लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए जी.एम.सी. राजौरी पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News