Jammu: बारिश के बीच हरि मार्केट में हादसा, अचानक भरभरा कर गिरी दुकान की छत
Friday, Aug 21, 2026-01:57 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू-कश्मीर में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। इसी बीच जम्मू शहर के बीचों-बीच स्थित हरि मार्केट में शुक्रवार को एक दुकान की छत का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे के समय दुकान के अंदर ग्राहक और सेल्समैन मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, छत का हिस्सा अचानक गिरने से दुकान का सेल्समैन इसकी चपेट में आ गया, जबकि ग्राहक बाल-बाल बच गया। हादसे में सेल्समैन को हल्की चोटें आई हैं। घायल सेल्समैन को तत्काल उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज (GMC), बख्शी नगर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि दुकान की छत का हिस्सा अचानक किस कारण से गिरा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
