किश्तवाड़ में ABVP का विरोध प्रदर्शन, छात्रों ने जम्मू विश्वविद्यालय और सरकार के सामने रखी मांग

Monday, Feb 09, 2026-01:54 PM (IST)

किश्तवाड़ ( पारुल दुबे ) :  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) किश्तवाड़ इकाई ने आज किश्तवाड़ स्थित जम्मू विश्वविद्यालय कैंपस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने जम्मू विश्वविद्यालय और सरकार से मांग की कि किश्तवाड़ कैंपस में विषयों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि जिले के वे छात्र जो आर्थिक कारणों से बाहर पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपने ही जिले में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिल सके।

प्रदर्शन के दौरान ABVP ने किश्तवाड़ कैंपस में पीजी (स्नातकोत्तर) पाठ्यक्रमों की शुरुआत, शैक्षणिक ढांचे के विस्तार और शिक्षा के अवसरों को मजबूत करने की मांग उठाई। परिषद ने कहा कि दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्र होने के बावजूद किश्तवाड़ के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

ABVP ने सरकार और जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News