Baramulla: पट्टन में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की यह अपील

Saturday, Feb 07, 2026-02:45 PM (IST)

बारामूला ( रेजवान मीर ) :  जिला बारामूला के पट्टन क्षेत्र में आज शिया समुदाय के सदस्यों ने एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शुक्रवार को पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान हुए भीषण आतंकी हमले के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस आतंकवादी हमले में शिया समुदाय के लगभग 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश और दुख देखा गया।
प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार से मांग की कि इस जघन्य आतंकी हमले को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शिया और सुन्नी इस्लाम के दो मजबूत स्तंभ हैं और दोनों भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इस्लाम शांति और भाईचारे का संदेश देता है, तो फिर शिया समुदाय को निशाना क्यों बनाया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की कि वे इस तरह की आतंकवादी घटनाओं का संज्ञान लें और निर्दोष लोगों की हत्या को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News