जम्मू-कश्मीर घूमने आए मुंबई के पर्यटक की अचानक मौ/त, मातम में बदली खुशियां

Saturday, Jan 03, 2026-09:09 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मुंबई से आए एक पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान मोहम्मद रईस सिद्दीकी (57), पुत्र मोहम्मद शरीफ, निवासी मुंबई के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद रईस सिद्दीकी अपने परिवार के साथ अवकाश और पर्यटन के उद्देश्य से सोनमर्ग पहुंचे थे। भ्रमण के दौरान वह अचानक अपनी गाड़ी के अंदर बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सोनमर्ग ले जाया गया।

हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस अचानक हुई घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और खुशियों भरी यात्रा मातम में बदल गई। अधिकारियों ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News