OMG! तेज रफ्तार वाहन ने खोया नियंत्रण, दिल दहला देने वाला हादसा
Saturday, Jan 31, 2026-05:51 PM (IST)
गांदरबल (मीर आफ़ताब): शनिवार को गांदरबल ज़िले के ज़ीरो प्वाइंट मनिगाम के पास एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई।
जानकारी के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन नंबर JK16C-1665 की ग्रैंड i10 कार कंगन से गांदरबल की ओर जा रही थी। जैसे ही कार ज़ीरो प्वाइंट मनिगाम के पास पहुंची, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे पोल से जा टकराई।
कार एक महिला चला रही थी और उसके साथ एक अन्य युवती भी सवार थी। टक्कर के कारण दोनों महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए दूसरी गाड़ी से गांदरबल अस्पताल पहुंचाया। घायल महिलाओं की पहचान बीहामा और सलूरा की रहने वाली महिलाओं के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
