Poonch में वाहन सवार के साथ दर्दनाक हादसा, पलों में टूटी सांसों की डोर
Monday, Feb 16, 2026-11:31 AM (IST)
पुंछ ( धनुज शर्मा ) : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मंडी क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोहम्मद जाबिर के रूप में हुई है, जो नजीर हुसैन के पुत्र और सकीलू मंडी के निवासी बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा चकराड़ा इलाके में उस समय हुआ जब मोहम्मद जाबिर जिस वाहन में सवार थे, वह अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, वहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के प्रति संवेदना प्रकट की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
