Punjab से जम्मू कश्मीर में हो रही तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस ने दर्ज किया केस
Wednesday, Feb 04, 2026-10:47 AM (IST)
कठुआ (राकेश) : आए दिन पंजाब से जम्मू-कश्मीर में तस्कर गौवंश तस्करी के प्रयास कर रहे हैं। हालांकि पुलिस उनके हर प्रयास को विफल कर रही है लेकिन उसके बाद भी तस्कर बाज आते नहीं दिख रहे हैं। मंगलवार भी सुबह लखनपुर पुलिस ने पंजाब से जम्मू कश्मीर में गौवंश को तस्करी करके ले जाने के प्रयास को विफल किया।
पुलिस ने लखनपुर ट्रक टर्मिनल प्वाइंट पर लगाए नाके पर एक ट्रक को पकड़ा, जो पंजाब की तरफ से कठुआ की ओर जा रहा था। तलाशी के दौरान ट्रक में 18 मवेशी (5 गाय और 13 बैल) बेरहमी से लादे पाए गए। ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में लखनपुर पुलिस स्टेशन में उक्त ट्रक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
