Road Accident में गई 2 युवकों की जान, पुलिस ने शुरू की जांच
Tuesday, Jul 07, 2026-06:09 PM (IST)
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के गांधीनगर इलाके से एक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। इस हादसे में 2 बाइक सवार युवकों की जान चली गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर इलाके में एक बुलेट बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में बुलेट सवार 2 युवकों की जान चली गई। लोगों ने तुरंत गांधीनगर थाने की पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बुलेट बाइक को अपने कब्जे में लिया। दोनों युवकों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज को खंगाला जा रहा है कि आखिरकार यह हादसा किन कारणों से हुआ है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
