Kashmir में टूटे 132 वर्षों के रिकोर्ड, इस तापमान के साथ सीजन की सबसे गर्म रात हुई दर्ज

Sunday, Jul 28, 2024-05:11 PM (IST)

श्रीनगर ( मीर आफताब ) : जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है। हालांकि, तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था और पिछले 132 वर्षों में तीसरा सबसे अधिक तापमान था, यह जानकारी स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्ता फैजान आरिफ केंग ने दी है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: J&K के इन इलाकों में संदिग्ध देखे जाने की सूचना, बड़े पेमाने पर तलाशी अभियान शुरू

उन्होंने कहा कि 26 जुलाई 2021 को दूसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 21 जुलाई 1988 को अब तक का सबसे अधिक तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये भी पढे़ं: JK Weather:Jammu में जमकर बरसेंगे बादल, वहीं Kashmir में हल्की बारिश की संभावना, पढ़ें Report

विशेष रूप से, जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिल सकती है क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश में कल से बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में रात का तापमान आमतौर पर मध्य मई में दिन के तापमान के बराबर था।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News