Jammu Kashmir सरकार का बड़ा फैसला, अब केवल 4 अधिकारी ही देंगे अमरनाथ यात्रा की जानकारी

Tuesday, Jun 30, 2026-04:10 PM (IST)

जम्मू डेस्क : अमरनाथ यात्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र के अनुसार केवल डिविजनल कमिश्नर और आई.जी.पी. अमरनाथ यात्रा को लेकर आधिकारिक और मीडिया ब्रीफिंग दे सकते हैं।

PunjabKesari, Divisional Officer and IGP of jammu kashmir gives amarnath yatra info

विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार अमरनाथ यात्रा की मीडिया ब्रीफिंग और आधिकारिक जानकारी देने का अधिकार केवल डिविजनल कमिश्नर कश्मीर, आई.जी.पी. कश्मीर, डिविजनल कमिश्नर जम्मू और आई.जी.पी. जम्मू को दिया गया है। इसके अलावा चारों अधिकारी सूचना विभाग और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के साथ मिलकर काम करेंगे। इन आदेशों के मुताबिक कोई भी अन्य अधिकारी अमरनाथ यात्रा को लेकर किसी भी प्रकार की कोई जानकारी सांझा नहीं करेगा।

जानकारी के अनुसार उक्त आदेश इसलिए जारी किए गए हैं ताकि लोगों तक अमरनाथ यात्रा को लेकर सटीक, स्पष्ट और प्रमाणित जानकारी पहुंचे। इससे अमरनाथ यात्रा को लेकर किसी भी प्रकार की झूठी अफवाहें और अन्य भ्रमित कर देने वाली जानकारियां फैलाने वाले तत्वों पर रोक लगेगी। इससे यात्रा भी अच्छे तरीके से सम्पन्न हो पाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए