10वीं, 11वीं, 12वीं और JKSOS की परीक्षाएं नए शेड्यूल के अनुसार होंगी आयोजित,  डेटशीट जारी की

Monday, Jul 27, 2026-11:12 PM (IST)

श्रीनगर, (धनुज): जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (J&K BOSE) ने पहले स्थगित की गई वार्षिक (प्राइवेट)/द्विवार्षिक 2026 परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, संशोधित कार्यक्रम में कक्षा 10वीं (सेकेंडरी स्कूल परीक्षा), कक्षा 11वीं (हायर सेकेंडरी पार्ट-1), कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी पार्ट-2) तथा जम्मू-कश्मीर स्टेट ओपन स्कूल (JKSOS) की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं शामिल हैं।

बोर्ड ने सभी संबंधित पक्षों, जिनमें छात्र, शिक्षण संस्थान और परीक्षा ड्यूटी स्टाफ शामिल हैं, से अपील की है कि नई डेटशीट के अनुसार निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाओं के सुचारु, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।

साथ ही छात्रों को सलाह दी गई है कि वे J&K BOSE की आधिकारिक वेबसाइट से संशोधित डेटशीट डाउनलोड करें और किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए अपने संबंधित स्कूल या परीक्षा केंद्र से संपर्क करें।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News