केंद्र की तर्ज पर प्रदेश के कर्मचारियों को भी 4 प्रतिशत डी.ए. देने की मांग

3/13/2024 5:33:25 PM

ऊधमपुर: लो पेड इंप्लाइज फैडरेशन के जिला प्रधान बंसी लाल खजूरिया ने केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत डी.ए. की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि वह भी 4 प्रतिशत डी.ए. की किस्त प्रदेश के कर्मचारियों व पैंशन भोगियों को शीघ्र दे। उन्होंने सरकार से मांग की कि चिकित्सा भत्ता जो कर्मचारियों को 300 रुपए प्रतिमाह दिया जाता है उसे बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह किया जाए। इसके अलावा उन सभी दैनिक वेतन भोगियों को पक्का किया जाए, जिनकी सेवाएं 7 वर्ष की हो गई हैं और विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे हैं।
ये भी पढे़ंः- कुपवाड़ा में एक और घर को लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के भी छूटे पसीने


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News