Breaking: Maa Vaishno Devi आने वाले भक्तों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बंद हुई यह सेवा

Friday, Jun 20, 2025-12:00 PM (IST)

कटड़ा  (अमित) : वैष्णो देवी क्षेत्र में बारिश ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। त्रिकूट पर्वत पर दिनभर धुंध छाई रही जिसके चलते कटड़ा से सांझी छत के बीच चलने वाली हैलीकॉप्टर सेवा वीरवार को प्रभावित रही। इस दौरान पहले से बुकिंग करवा कर पहुंचे श्रद्धालुओं ने घंटा इंतजार करने के बाद पैदल ही यात्रा करना अनिवार्य समझा। अभी ताजा रिपोर्ट के अनुसार खबर लिखे जाने तक भी यह सेवा बंद है।  

वैष्णो देवी यात्रा हेतु हैलीकॉप्टर सेवा महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि हर श्रद्धालु के लिए 12 किलोमीटर का पैदल सफर करना मुश्किल होता है। ऐसे में कई श्रद्धालु घोड़े, पालकी सहित हैलीकॉप्टर से वैष्णो देवी यात्रा को प्राथमिकता देते हैं।

ये भी पढ़ेंः  Terrorism: चेहरा पहचानने वाली तकनीक ने निभाया अहम Role, 1 काबू

 त्रिकूट पर्वत पर धुंध रहने के चलते हैलीकॉप्टर सेवा पूरी तरह से प्रभावित है जिसके चलते श्रद्धालुओं को पैदल व घोड़े की मदद से यात्रा करते देखा जा रहा है। वहीं इससे पहले बुधवार को हैलीकॉप्टर सेवा लगभग सुचारू रही थी। बुधवार को वैष्णो देवी यात्रा हेतु सेवाएं दे रही दोनों कंपनियों द्वारा करीब 82 और 87 उड़ानें भरी गई थीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News