Vande Bharat Sleeper में होंगे कितने कोच ? Train में होंगी क्या-क्या खूबियां, पढ़ें Update

Saturday, Jul 26, 2025-05:28 PM (IST)

जम्मू डेस्क :  भारतीय रेलवे एक और बड़ी सुविधा देने जा रहा है। अब जल्द ही देश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलती नजर आएंगी। इन ट्रेनों को खासतौर पर लंबी और मध्यम दूरी की यात्राओं के लिए तैयार किया गया है, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा, आराम और तेज रफ्तार का अनुभव मिलेगा।

PunjabKesari

 क्या खास है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें आम ट्रेनों से कई मायनों में अलग होंगी। इनमें कुछ खास खूबियां होंगी, जैसे:

1. स्वचालित दरवाजे: ट्रेन के रुकते ही दरवाजे अपने आप खुलेंगे और चलने पर अपने आप बंद हो जाएंगे।

2.  सोने की सीटें बेहद आरामदायक होंगी, जिससे यात्रियों को नींद में झटका या परेशानी नहीं होगी।

3. वाई-फाई सुविधा: ट्रेन में यात्रियों को ऑन-बोर्ड इंटरनेट यानी वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।

इस समय देश में 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें बन रही हैं। इसके अलावा चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 50 और ट्रेनें तैयार की जा रही हैं। आने वाले समय में कुल 200 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें बनेंगी, जिनका काम अलग-अलग कंपनियों को सौंपा गया है। एक सवाल में कि क्या अब यह कॉन्ट्रैक्ट बदलकर 24 कोच वाली सिर्फ 80 ट्रेनें बनाने का कर दिया गया है?

इस पर रेल मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई बदलाव किया गया है, तो वह पूरी तरह से नियमों के अनुसार किया गया है।

अब देखना यह है कि आने वाले कुछ महीनों में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें किस रूप में सामने आती हैं — लेकिन इतना तय है कि ये ट्रेनें देश में रेल यात्रा को एक नए और आधुनिक दौर में ले जाएंगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News