SBI Good News: अब FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, नई दरें लागू
Friday, Mar 20, 2026-06:56 PM (IST)
जम्मू डेस्क : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। जहां कई बैंक दरें घटा रहे हैं, वहीं SBI ने बड़े निवेश (बल्क FD) पर करीब 0.25% तक बढ़ोतरी की है। नई दरें 15 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं।
अब आम ग्राहकों को अलग-अलग अवधि पर पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को और अधिक फायदा मिलेगा, क्योंकि उन्हें अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। बैंक ने यह भी बताया है कि अगर कोई FD समय से पहले तोड़ी जाती है, तो उस पर 1% की पेनाल्टी लगेगी, यानी मिलने वाला ब्याज कम हो जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
