गैस नहीं, Heart Attack भी हो सकता है! इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
Sunday, Aug 16, 2026-07:58 PM (IST)
जम्मू ( मुकेश ) : जम्मू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के HOD डॉ. सुशील शर्मा ने पंजाब केसरी टीवी से विशेष बातचीत के दौरान हार्ट अटैक के लक्षणों, कारणों और बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों को गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो कई बार बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि हार्ट अटैक के दौरान सीने में दबाव या भारीपन, दर्द, पसीना आना, सांस लेने में परेशानी, बेचैनी, कमजोरी या दर्द का हाथ, कंधे, पीठ अथवा जबड़े तक पहुंचना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे लक्षणों को केवल गैस समझकर घर पर इंतजार न करें और तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।
उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक के बाद पहला एक घंटा बेहद महत्वपूर्ण यानी गोल्डन आवर होता है। इस दौरान मरीज को जितनी जल्दी अस्पताल पहुंचाकर उचित उपचार दिया जाए, उतना ही हृदय की मांसपेशियों को गंभीर नुकसान से बचाने और मरीज की जान बचाने की संभावना बढ़ जाती है।

डॉ. शर्मा ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने, ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने, धूम्रपान से दूर रहने, संतुलित आहार लेने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता और समय पर उपचार हार्ट अटैक से होने वाली गंभीर स्थिति को काफी हद तक रोक सकता है। उन्होंने कहा कि अब तक पर 4 लाख से अधिक लोगों को हार्ड जैसी डिजीज के बारे में शिवरों के माध्यम से जागरूक कर चुके हैं और आने वाले समय में लोगों को हृदय रोग जैसी बीमारी से बचने के लिए इस तरीके की शिवरों का आयोजन किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
