सोने की कीमतों में उछाल, मकर संक्रांति पर खरीरदारों की बढ़ सकती है चिंता !
Saturday, Jan 10, 2026-06:23 PM (IST)
जम्मू डेस्क : घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन तेजी से बढ़ी हैं। शनिवार, 10 जनवरी को सोना एक बार फिर अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर के करीब पहुंच गया। इससे निवेशकों में उत्साह है, लेकिन मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू जैसे त्योहारों से पहले खरीदारी करने वालों की चिंता बढ़ गई है।
आज सोने के दाम
24 कैरेट सोना
10 ग्राम: ₹1,40,460 (₹1,150 की बढ़त)
100 ग्राम: ₹14,04,600
प्रति ग्राम: ₹14,046
22 कैरेट सोना
10 ग्राम: ₹1,28,750
प्रति ग्राम: ₹12,875
18 कैरेट सोना
10 ग्राम: ₹1,05,340
प्रति ग्राम: ₹10,534
जनवरी में अब तक सोने के दाम करीब 4% बढ़ चुके हैं।
चांदी भी हुई महंगी
1 किलो चांदी: ₹2.60 लाख
जनवरी में चांदी करीब 9% से ज्यादा महंगी हो चुकी है।
आगे क्या होगा?
जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में
सोना ₹1.25 लाख से ₹1.42 लाख तक
चांदी ₹2.32 लाख से ₹2.55 लाख तक जा सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
